Monday, October 19, 2026
Homeअन्ययूपी एसएसएससी परीक्षा के लिए वाराणसी प्रयागराज के बीच चल रही एक...

यूपी एसएसएससी परीक्षा के लिए वाराणसी प्रयागराज के बीच चल रही एक जोड़ी परीक्षा विशेष ट्रेन

बनारस स्टेशन से सुबह 05:30 बजे ट्रेन के प्रस्थान का समय

वाराणसी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी ) की परीक्षा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन सोमवार से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वाराणसी मंडल के बनारस-प्रयागराज रामबाग स्टेशनों के मध्य एक जोड़ी परीक्षा विशेष गाड़ी चला रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा विशेष गाड़ी सं-05113/05114 का संचलन सोमवार 26 जून से मंगलवार 27 जून तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बनारस-प्रयागराज रामबाग परीक्षा विशेष गाड़ी सं-05113 बनारस स्टेशन से 05:30 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकती हुई 08:30 बजे प्रयागराज रामबाग स्टेशन पहुँचेगी। वापसी यात्रा में प्रयागराज रामबाग-बनारस परीक्षा विशेष गाड़ी सं-05114 प्रयागराज रामबाग से 18:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 20:55 बजे बनारस स्टेशन पहुँचेगी।

श्रीधर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular