Monday, September 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित पुलिस की गोली से घायल,...

युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित पुलिस की गोली से घायल, दरोगा जख्मी

सीतापुर। जनपद में एक सप्ताह पूर्व युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की तलाश में पुलिस की सात टीमें जुटी हुई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। इसके अतिरिक्त एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है।  

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपित आसिफ को सोमवार की देर रात को इमलिया सुलतानपुर पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी है तो उपनिरीक्षक शशांक पाण्डेय घायल हुए हैं। अभियुक्त और उपनिरीक्षक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उल्लेखनीय है कि, सात सितम्बर को इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आसिफ, शीबू, दानिश, आबिद और कौशल को नामित किया गया है। इस मामले में आसिफ और शीबू गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular