Saturday, August 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

महोबा (हि. स.)। जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच गई युवती को तीन लोगों ने अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़िता के परिजन ने तीन लोगों के खिलाफ खन्ना थाने में तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार गांव की 19 वर्षीय युवती बुधवार की शाम करीब सात बजे शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। तभी गांव के अमृत सरोवर के पास तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और खींचकर पास में बने एक कमरे में ले गए। जहां तीनों ने दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे एक आरोपी पकड़कर बेरहमी से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर मिली है और जांच कराई जा रही है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए महिला जिला अस्पताल महोबा भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

महेन्द्र द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular