Wednesday, May 6, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलयुवती ने गोमती नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया

युवती ने गोमती नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया

लखनऊ(हि.स.)। गोमतीनगर रिवर फ्रंट घूमने आई युवती ने शनिवार दोपहर को गोमती नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान दो युवकों ने युवती को नदी से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। नदी में क्यों कूदी, इसके बारे में युवती कोई सही जानकारी नहीं दे रही है।

गोमतीनगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती का नाम दुर्गा है और उसने नदी में कूदकर जान देने का प्रायस किया है। उसे बचाने वाले युवक सीतापुर निवासी संतोष और हरदोई का रहने वाला आटो चालक है। प्राथमिक उपचार के लिए उसे पास के सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां युवती ने घटना को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

रिवर फ्रंट पर घूम रहे सीतापुर निवासी संतोष ने बताया कि एक युवती इधर-उधर घूम रही थी। अचानक वह चप्पल उतार कर नदी में कूद गई। उसे सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया और घटना के संबंध में पुलिस की ओर से युवती के परिवार को जानकारी दे दी गई है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular