Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयात्रियों की मांग पर बुधवार को चलेगी बलिया-पनवेल ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की मांग पर बुधवार को चलेगी बलिया-पनवेल ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की मांग पर बलिया से 06 जुलाई (बुधवार) को 05193 बलिया-पनवेल ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। इससे मुम्बई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की मांग पर बलिया से 06 जुलाई (गुरुवार) को 05193 बलिया-पनवेल ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन बुधवार को बलिया स्टेशन से अपराह्न 16:50 बजे चलकर गाजीपुर सिटी से 18:05 बजे, वाराणसी जंक्शन से 20:20 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 23:40 बजे चलकर दूसरे दिन रात 21:45 बजे पनवेल स्टेशन पर पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में पनवेल से बलिया के लिए 05194 पनवेल-बलिया ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 07 जुलाई (गुरुवार) को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन गुरुवार को पनवेल से रात 23:15 बजे चलकर दूसरे दिन प्रयागराज जंक्शन से 23:50 बजे, वाराणसी जक्शन से 02:30 बजे, गाजीपुर सिटी से 03:55 बजे होते हुए तीसरे दिन सुबह 04:55 बजे बलिया स्टेशन पर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 बोगियां लगाई जाएंगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular