लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश में ज्यादा आर्द्रता के कारण काफी उमस है। जगह-जगह आसमान में छिटपुट बादल है, लेकिन कुछ जिलों को छोड़कर बारिश की संभावना न के बराबर है। वहीं बुधवार को मौसम विभाग ने अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना जताई है।
प्रदेश में मंगलवार को सुबह से ही तापमान भी चढ़ा हुआ है। पूर्वांह्न 11 बजे तक प्रयागराज का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, बहराइच व बरेली का 31 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं लखनऊ का 32 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 31.8 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 29.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
वहीं प्रयागराज की आर्द्रता 75 प्रतिशत, बहराइच की 78 प्रतिशत, बरेली का 82 प्रतिशत, गोरखपुर का 68, झांसी का 75 प्रतिशत, लखनऊ का 75 व मेरठ की आर्द्रता 89 प्रतिशत रही।
उपेन्द्र
