Thursday, June 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोहनसराय बाईपास पर तेज रफ्तार गैस टैंकर खड़े ट्रक से टकराई,चालक की...

मोहनसराय बाईपास पर तेज रफ्तार गैस टैंकर खड़े ट्रक से टकराई,चालक की मौत

वाराणसी (हि.स.)। रोहनिया-मोहनसराय बाईपास के हाईवे ओवर ब्रिज पर मंगलवार को तेज रफ्तार गैस टैंकर और खड़े ट्रक में हुई टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं, खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गाजियाबाद से खाली गैस टैंकर लेकर चालक बोकाराे जा रहा था। टैंकर जैसे ही सुबह मोहनसराय बाईपास के पास ओवरब्रिज पर पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक चालक कन्नौज निवासी सोनू सिंह (40) और खलासी गजन सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया जहां चालक सोनू सिंह की मौत हो गई। हादसे से हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे की सूचना पर चालक के परिजन भी कन्नौज से वाराणसी के लिए रवाना हो गये।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular