Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदी सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र का किया...

मोदी सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र का किया सम्मान

वाराणसी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार दूसरी बार सरकार बनने पर मोदी सपोर्टर संघ के पदाधिकारी और सदस्य गदगद हैं। शुक्रवार को मोदी सपोर्टर संघ के सदस्यों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के आवास पर जाकर हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच उनका सम्मान किया।

सदस्यों ने इस दौरान मंत्री को मिष्ठान खिलाने के बाद एक दूसरे को खिलाया। मंत्री के आवास पर अन्य संगठनों के सदस्यों ने भी बधाई दी। बधाई देने वालों में अटल बिहारी सिंह, जरीना बानो ,सोमनाथ पाण्डेय, मिनी श्रीवास्तव, प्रीति जायसवाल, संध्या सिंह, प्रतिमा गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, पुष्कर खरवार, पिंकी आदि शामिल रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular