कुशीनगर (हि. स.)। प्रदेश के श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में खून पसीना बहाने वाले श्रमिकों की पूर्व की सरकारों ने सुध नहीं ली थी। श्रमिकों के हितों की चिंता केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने की। आज श्रमिकों के लिए 18 योजनाएं चलाई जा रही हैं। बहुत पारदर्शी तरीके इनका लाभ श्रमिकों को मिल रहा है।
सोमवार को कुशीनगर में श्रमिकों के बेटे बेटियों के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के उपरांत उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी।
कहा कि श्रमिक परिवारों के भविष्य के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी की सोच बहुत दूरदर्शी है। श्रमिक काम के लिए आज यहां तो कल वहां होता है। ऐसे में उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए मुख्यमंत्री हर मंडल मुख्यालय पर अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना करा रहे हैं।
