Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदी-योगी के नेतृत्व में बढ़ा जनता का विश्वास : भूपेन्द्र चौधरी

मोदी-योगी के नेतृत्व में बढ़ा जनता का विश्वास : भूपेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार व संगठन की प्राथमिकता में जनता की सेवा

मेरठ (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता का विश्वास बढ़ा है। भाजपा का संगठन और सरकार दोनों की ही प्राथमिकता में जनता की सेवा करना है। भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर लोककल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मेरठ सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर सेवा व रचनात्मक कार्यों के माध्यम से जनता की सेवा करने के साथ-साथ जनता के सुख, दुख के भागीदार बनते हैं।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के सराहना चारांे ओर हो रही है। उन्होंने सपा-बसपा का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलता था। मगर अब योगी सरकार में भय मुक्त और उत्तम उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है।

एक प्रश्न के उत्तर में गोला उपचुनाव में भाजपा की जीत पर विपक्षी दलों द्वारा की गई बयान बाजी पर बोलते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दिन-रात जनता के बीच में रहते है, विपक्ष की तरह नहीं चुनाव होते ही घर बैठ जाते है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ ट्वीटर पर बयान जारी करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सभी वर्गाेें की पार्टी है।

कुलदीप त्यागी/बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular