मोदी की गारंटी है कि अगले 5 वर्ष तक मुफ्त राशन योजना लागू रहेगी:राजीव मिश्रा

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा द्वारा संबोधित किया गया।
उन्होंने बताया कि मोदी की गारंटी है कि अगले 5 वर्ष तक मुफ्त राशन योजना लागू रहेगी। भाजपा सरकार ने 25 करोड लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है इसी क्रम में आगे भी भाजपा द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे। दाल, खाद्य तेलों और सब्जियों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनकर गरीब की थाली को सुरक्षित बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। जन औषधि केंद्र 80% के साथ सस्ती दवाएं देना जारी रखेंगे और इन केन्द्रो का विस्तार किया जाएगा। भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं परिवारों के विस्तार को देखते हुए अब 3 करोड़ और पक्के घर बनाने का संकल्प लिया गया है। हर घर जल्द से नल पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा।
भाजपा सरकार ने मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान किए हैं अब करोड़ों घरों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना द्वारा बिजली शून्य करने और कमाई के अवसर पैदा करने का काम होगा।
इसके साथ ही स्कूटर और कारों के लिए पेट्रोल और डीजल के खर्च के संबंध में यदि कोई इलेक्ट्रिक वाहन चुनता है तो मुफ्त चार्जिंग की व्यवस्था उपलब्ध हो जाएगी।
भाजपा ने पहले ही हर घर तक की सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की है और अब हर घर तक पाइपलाइन के जरिए सस्ती रसोई गैस पहुंचाने का काम होगा।
वर्तमान में एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं और अब भाजपा का लक्ष्य 3 करोड़ और महिलाओं को इस दर्जे तक पहुंचना है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत भाजपा ने ऋण सीमा 10 लाख से बढ़कर 20 लाख करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून करेंगे। स्टार्टअप इकोसिस्टम का विस्तार किया जाएगा। पर्यटन में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे।
70 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लख रुपए तक के मुफ्त इलाज के लिए स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि यह मोदी की गारंटी है कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से देश भर के 10 करोड़ किसानों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। ई -श्रम में श्रमिकों का कवरेज बढ़ाया जाएगा।
प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का विस्तार किया जाएगा। जीएसटी पोर्टल का सरलीकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया जाएगा।
यह मोदी की गारंटी है कि भारत में विश्वस्तरीय फूड प्रोसेसिंग हब स्थापित किए जाएंगे।भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया जाएगा।
भाजपा का लक्ष्य बंदे भारत ट्रेन नेटवर्क को देश के हर कोने तक विस्तारित करना है, जिसमें तीन मॉडल पेश किए जाएंगे बंदे भारत स्लीपर वंदे, भारत चेयर कार और वंदे भारत मेट्रो। भाजपा ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत की चारों दिशाओं में बुलेट ट्रेन चलाने का संकल्प लिया है। सभी बड़े शहरों के आसपास सैटलाइट टाउनशिप के निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।
अयोध्या का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि देश में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।
यह मोदी की गारंटी है कि वन नेशन वन इलेक्शन का क्रियान्वयन किया जाएगा। भाजपा सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए नए शैक्षणिक संस्थान और विश्वविद्यालय स्थापित करेगी। 2036 का ओलंपिक भारत में आयोजित करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
भारत को अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित किया जाएगा।
भाजपा सरकार प्राकृतिक खेती के तरीकों को प्राथमिकता देगी और नैनो यूरिया प्रौद्योगिकी को व्यापक रूप से अपने को बढ़ावा देगी। आज की प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप एवं जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!