Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में अवैध संबंधों के कारण पति-पत्नी की हत्या

मेरठ में अवैध संबंधों के कारण पति-पत्नी की हत्या

मेरठ (हि.स.)। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सिटी गार्डन में अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारा फरार हो गया। दंपती की बेटी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी गार्डन कॉलोनी में आबाद अपनी पत्नी जाविदा और बेटी सानिया के साथ रहता था। आबाद के पड़ोसी दानिश के घर उसका भतीजा समीर भी आता था। समीर और आबाद की दोस्ती हो गई। घर जाने-जाने के दौरान समीर के आबाद की पत्नी जाविदा से अवैध संबंध हो गए। मंगलवार की सुबह समीर ने घर में घुसकर आबाद और जाविदा की छुरी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसी दौरान सानिया जाग गई तो समीर उसे धक्का देकर भाग निकला। इसके बाद सानिया ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सानिया ने सारी जानकारी जानकारी पुलिस को दी। एसपी सिटी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular