Sunday, May 10, 2026
Homeविधि एवं न्यायमेयर काउंसिल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने उप्र सरकार को नोटिस...

मेयर काउंसिल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने उप्र सरकार को नोटिस जारी किया

– काउंसिल ने अगले चुनाव तक पुराने मेयर को बनाए रखने की मांग की

नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर मेयर काउंसिल की अर्जी पर यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है। मेयर काउंसिल ने अगले चुनाव तक पुराने मेयर को फिलहाल पद पर बनाए रखने की मांग की है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 3 हफ्ते बाद करने का आदेश दिया।

मेयर काउंसिल की तरफ से यह मांग की गई कि जब तक निकाय चुनाव नहीं हो जाते और यूपी में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है तब तक मौजूदा मेयर के कार्यकाल को बढ़ा दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने 4 जनवरी को ओबीसी आरक्षण कमेटी की रिपोर्ट तक चुनाव पर रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जहां चुनाव लंबित हैं वहां तीन सदस्यीय कमेटी काम संभालेगी।

संजय

RELATED ARTICLES

Most Popular