Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुराबादबाद: अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था के लिए की गई पेट्रोलिंग

 मुराबादबाद: अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था के लिए की गई पेट्रोलिंग

– माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में किया गया है हाई अलर्ट

मुरादाबाद (हि.स.)। माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद मुरादाबाद जनपद में पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोलिंग व पैदल मार्च किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कोतवाली, सीओ सिविल लाइंस, सीओ कटघर सहित क्षेत्राधिकारी हाईवे ने अपराध नियंत्रण, आगामी नगर निकाय निर्वाचन, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए रविवार तड़के तक सर्किल क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोलिंग व पैदल मार्च किया।

शनिवार रात्रि प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इसी के मद्देनजर मुरादाबाद में शनिवार देर रात्रि से रविवार सुबह तक सभी सर्किल क्षेत्र अंतर्गत थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग वह पैदल मार्च किया। इस दौरान संदिग्ध मिले लोगों से पूछताछ की गई और लोगों को त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिशा निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी कोतवाली देश दीपक सिंह, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर, सीओ कटघर शैलजा मिश्रा सहित क्षेत्राधिकारी हाईवे आदि सर्किल क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोलिंग व पैदल मार्च करते रहे।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular