Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

– बच्ची की हत्या में था फरार, पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीमों को थी अपराधी की तलाश

गाजियाबाद (हि.स.)। क्राइम ब्रांच एवं थाना क्रोसिंग रिपब्लिक ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना नंदग्राम के 11 वर्ष की बच्ची के अपहरण व हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बताया कि 24-25 नवम्बर की रात्रि को क्राइम ब्रांच एवं थाना क्रोसिंग रिपब्लिक पुलिस रछपाल की पुलिया जल प्लांट रोड पर मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान रोका गया। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार तेज गति से पीछे मोड़कर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस टीम ने बदमाश को घेराबन्दी की और जवाबी कार्यवाही की। मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर पुलिस की गोली जा लगी और घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम शिविन शर्मा निवासी आवास विकास-2 स्टेडियम रोड टांडा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर बताया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश द्वारा 11 वर्ष की बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दी थी। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना क्रोसिंग रिपब्लिक पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular