Tuesday, July 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने की दादरी के शेर सिंह भाटी परिवार को 10...

मुख्यमंत्री योगी ने की दादरी के शेर सिंह भाटी परिवार को 10 लाख की सहायता देने की घोषणा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधान सभा क्षेत्र के चिटेहरा निवासी दिवंगत शेर सिंह भाटी के परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की घोषणा की है।

सरकारी प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा यह आर्थिक सहायता दादरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर के अनुरोध पर प्रदान की है।
शेर सिंह भाटी की विगत दिनों धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस कुछ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी थी। शनिवार को एक अन्य आरोपित वसीम खान ने आत्मसमर्पण किया। वसीम खान पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular