Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलमुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा आज, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा आज, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (रविवार) एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचें। मुख्यमंत्री योगी हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही अयोध्या में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। वह श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर निर्माणाधीन राम मंदिर के निरीक्षण के साथ ही रामलला का दर्शन भी करेंगे। सुबह 10 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और शाम को लगभग पांच बजे उनकी अयोध्या से वापसी होगी।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular