Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के किए दर्शन पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के किए दर्शन पूजन

अयोध्या (हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे और उन्होंने श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर अस्थाई गर्भ ग्रह में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया।

जन्मभूमि परिसर में ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने मंदिर निर्माण भी देखा। हनुमानगढ़ी में हनुमत लला के पीठ पहुंचकर पूजन अर्चन किया। मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा की तरफ से आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक के समापन को संबोधित करने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।

राम नगरी में दर्शन पूजन और संतों की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार पहुंचे। यहां पर वह भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक का समापन करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन कर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने का आशीर्वाद लिया।

दो दिवसीय कार्यसमिति इस बैठक के अंतिम दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संगठन मंत्री सुनील बंसल व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर शामिल हैं। बैठक का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular