Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मां पाटेश्वरी का दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मां पाटेश्वरी का दर्शन

बलरामपुर(हि.स.)। जनपद प्रवास के दूसरे दिन बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी ने शक्तिपीठ देवीपाटन में मां पाटेश्वरी की पूजन कर देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है। दर्शन पूजन के उपरांत मंदिर स्थित गौशाला में पहुंच गौवंशों को अपने हाथों से चारा खिलाया। मुख्यमंत्री यहां से 9:10 बजे हैलीकॉप्टर से गोरखपुर के लिए निकलेंगे ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को श्रावस्ती में मंडलीय समीक्षा के उपरांत दो दिवसीय प्रवास पर शाम 6:25 बजे शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंचे थे, उनके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की पहुंचे। शक्तिपीठ पर रात्रि विश्राम के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। रात्रि विश्राम के दौरान मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद के सभी चारों विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। जो आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात अहम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular