Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी के बेटों की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी के बेटों की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क

मऊ (हि.स.)। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों की सदर तहसील क्षेत्र के जहांगीराबाद स्थित करोड़ों की अचल सम्पत्ति को प्रशासन ने रविवार को कुर्क किया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों की संपत्ति को कुर्क करने का जिलाधिकारी ने शनिवार को आदेश जारी किया था। इसके बाद रविवार को प्रशासन ने आदेश को अमलीजामा पहनाते हुए लगभग सात करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये की सम्पत्ति को कुर्क किया है।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस संपत्ति की कुर्की हुई है, वह पहले मुख्तार अंसारी के मां राबिया बेगम के नाम से खरीदी गई थी। उनकी मृत्यु के बाद यह सम्पत्ति मुख्तार के दोनों बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को वरासत हो गई थी।

वेद नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular