Sunday, June 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी के करीबियों के घर पुलिस का छापा, बाबू सिंह हिरासत...

मुख्तार अंसारी के करीबियों के घर पुलिस का छापा, बाबू सिंह हिरासत में

लखनऊ (हि.स.)। माफियाओं और उनके गुर्गों की धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी की पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की है। 

पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय के मुताबिक, विभूतिखंड, वजीरगंज और गाजीपुर समेत कई थाना इलाकों में छापेमारी की गयी है। मुख्तार अंसारी ​के गुर्गों के ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। इस दौरान विभूतिखंड से बाबू सिंह और ठाकुरगंज से शहजादे नाम के अपराधी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाबू सिंह के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मुख्तार अंसारी के करीबी शहिद और कलीम के घर पर भी छापेमारी हुई है। इस दौरान कई अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular