मुखबिरी के शक में ड्राइवर के घर किया हमला, युवक को गोली मारी

मेरठ, 09 सितम्बर (हि. स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मुखबिरी के शक में कुछ लोगों ने एक ड्राइवर के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान जहां आरोपितों ने ड्राइवर सहित घर की महिलाओं को जमकर पीटा। ड्राइवर को गोली मारकर आरोपित मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
जानकारी के मुताबिक मजीद नगर गली नंबर छह में टैक्सी चालक अफजाल अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है। शुक्रवार को अफजाल अपने घर के बाहर स्कूटी धो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान क्षेत्र के रहने वाले आसिफ ने अपने कुछ साथियों के साथ अफजाल पर हमला बोल दिया। अफजाल जान बचाकर घर के भीतर भागा तो आरोपियों ने अफजाल सहित घर में मौजूद महिलाओं की जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपितों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए अफजाल को गोली मार दी। घटना को अंजाम दे आरोपित मौके से फरार हो गए। उधर, घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की पत्नी मुस्कान ने क्षेत्र के रहने वाले आसिफ, शाहिद, यूनुस और काला लड्डू सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हमले की तहरीर दी है। मुस्कान का आरोप है कि पड़ोसी आसिफ अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जिसके चलते वह उसके पति अफजाल पर अपनी मुखबिरी का शक करता है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। 

error: Content is protected !!