मिजोरम पड़ा नरम, असम के CM के खिलाफ दर्ज FIR लेगा वापस

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। बीते एक हफ्ते से असम के साथ जारी तनाव के बीच मिजोरम के तेवर थोड़े नरम पड़ते दिख रहे हैं। सीमा पर खूनी संघर्ष के बाद से तनावपूर्ण माहौल के बीच मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने जहां कहा है कि दोनों राज्य अब बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाएंगे तो वहीं उनके मुख्य सचिव ने बताया है कि मिजोरम अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा के खिलाफ दायर एफआईआर को भी वापस लेने को तैयार। खुद गृह मंत्री अमित शाह इस मामले को लेकर लगातार सक्रिय दिखे हैं। ऐसे में अब दोनों राज्यों के बीच शांति बहाली की उम्मीदें की जा रही हैं। मिजोरम के चीफ सेक्रटरी लालननमाविया चुआंगो ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार असम चीफ मिनिस्टर के खिलाफ दायर एफआईआर को वापस लेने को राजी है। उन्होंने यह भी बताया कि मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा भी सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के खिलाफ थे। उन्होंने कहा, ’हमारे मुख्यमंत्री ने भी असम के सीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को मंजूरी नहीं दी थी। उन्होंने हमें सलाह दी थी कि इस मसले को देखें।’ चुआंगो ने कहा कि वह इस मसले पर संबंधित पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे और अगर कोई कानूनी वैधता नहीं मिलती है तो असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर को वापस लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि असम के 6 शीर्ष अधिकारियों और 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाएगा या नहीं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!