Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायावती को आरएसएस के बारे में जानकारी नहीं : कौशल किशोर

मायावती को आरएसएस के बारे में जानकारी नहीं : कौशल किशोर

लखनऊ (हि.स.)। केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मायावती की टिप्पणी की आलोचना की है। कौशल किशोर ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती को आरएसएस के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए मायावती को कुछ दिनों के लिए आरएसएस में शामिल होकर जानकारी हासिल करनी चाहिए।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में कौशल किशोर ने कहा कि गांधी परिवार जिसे चाहेगा वही कांग्रेस का अध्यक्ष होगा। जो कांग्रेस का अध्यक्ष होगा वह खुद से फैसले नहीं ले सकता उसे गांधी परिवार की अनुमति से ही काम करना होगा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा ने कहा कि मायावती का बयान राजनीति से प्रेरित है। मुख्यमंत्री रहते हुए मायावती ने संघ के सेवा कार्यों की प्रशंसा की थी और सहयोग भी किया था। आज वह संघ की आलोचना कर रही हैं।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular