Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहोबा कांड : कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की

महोबा कांड : कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की

बांदा। शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने महोबा में क्रेशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग की है। 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन के दौरान एक ज्ञापन दिया। इसमें तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को तत्काल जेल भेजने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गयी। इसके अलावा परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। 

उल्लेखनीय है कि महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितम्बर को एक वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार पर उगाही का आरोप लगाया था। ये भी कहा था कि अगर उनकी हत्या होती थी तो एसपी ही इसके जिम्मेदार होंगे। दूसरे ही दिन इंद्रकांत त्रिपाठी को गोली मार दी गई थी। रविवार रात उनकी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular