Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला समस्या पर समय-समय पर सिर्फ 'आप' ने बोला- नीलम

महिला समस्या पर समय-समय पर सिर्फ ‘आप’ ने बोला- नीलम

लखनऊहि.स.)। आम आदमी पार्टी(आप) के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि साढ़े चार वर्ष की भाजपा सरकार में हुए महिला अत्याचारों पर या महिला समस्या पर समय-समय पर सिर्फ आप ने बोला है। महिलाओं को गले लगाया है और उनसे साथ खड़ा हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष नीलम ने कहा कि भाजपा अपने नारे भूल गयी है। बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार जैसे नारे तक भूल गये। महिलाएं कहीं पर सुरक्षित नहीं है। उनके पर अत्याचार बढ़ा है, आज कम आयु की बेटियां असुरक्षित महसूस करती हैं। मासूमों के साथ दुराचार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप ने महिलाओं के मुद्दें पर हर बार अपनी बातों को रखा है। दूसरे दलों के दावे जमीन पर नहीं दिखते है। प्रदेश में हमने महिला सम्मेलन कर के आवाज उठायी है। हर जिले में महिला सुरक्षा का नारा दिया है। आम आदमी पार्टी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बड़ी घोषणा भी की है। जिसमें दिल्ली की तरह सीसीटीवी से लैस तिराहे चौराहे बनाने की बात की गयी है।

उन्होंने कहा कि आप ने उत्तर प्रदेश में अपने पहले घोषणा पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि सरकार बनी तो महिलाओं की बसों में यात्रा मुफ्त होगी। आप ने सिर्फ सुरक्षा की बात नहीं की है, साथ ही में विकास की बात भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular