Saturday, June 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरमहारानी लाल कुंवरि स्टडी सर्किल का आयोजन किया गया

महारानी लाल कुंवरि स्टडी सर्किल का आयोजन किया गया

बलरामपुर जनपद मुख्यालय पर स्थित एमएलके पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई द्वारा “महारानी लाल कुंवरि स्टडी सर्किल” का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रुप में डॉ तबस्सुम फरखी मौजूद रहे। डॉ फरखी ने स्मार्ट स्टडी करने का टिप्स, आगामी सम सेमेस्टर परीक्षा में अच्छे नम्बर कैसे प्राप्त करें आदि विषयों पर छात्र छात्राओं के साथ चर्चा की। अभाविप के जिला संयोजक अम्बुज भार्गव ने बताया कि महारानी लाल कुंवरि स्टडी सर्किल प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे कॉलेज परिसर में कॉलेज इकाई द्वारा संचालित की जाती है। जिसमे प्रत्येक कार्य दिवस पर एक नए विषय पर किसी अतिथि वक्ता के साथ चर्चा की जाती है। इस अवसर पर कॉलेज इकाई मंत्री शिवम दूबे, दक्षिता, गरिमा, रित्तिका, प्रियांजलि, विकास, सौरभ, राज, आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular