अपनी फिटनेस, स्टाइल और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वालीं 48 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है उनका बोल्ड फोटोशूट।
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर खुद इस फोटोशूट की कुछ फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर की हैं। उनकी ट्रांसपेरेंट ड्रेस फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा रही है। तस्वीरों में मलाइका सिल्वर शेड की स्लिम फिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड हॉट लिपस्टिक के साथ लाइट सिल्वर मेकअप और मैचिंग हाई हील्स कैरी की हैं । उनका यह हॉट लुक देखकर उनके फैंस उनपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका हाल ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में बतौर जज नजर आई थीं। फिलहाल उनका कोई भी प्रोजेक्ट पाइपलाइन में नहीं हैं। वह अपना सारा समय अपनी फिटनेस पर दे रही हैं।
कुसुम/मुकुंद
