Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमदर्स डे पर स्कूली बच्चों ने मंचन से मां के समर्पण को...

मदर्स डे पर स्कूली बच्चों ने मंचन से मां के समर्पण को दर्शाया

कानपुर (हि.स.)। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को मदर टेरेसा डा० से० स्कूल एक होटल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कानपुर दक्षिण की डीसीपी रवीना त्यागी रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डा० राज तिलक (बाल रोग विशेषज्ञ) कन्हैया टंडन तथा विद्यालय के प्रबंधक इम्मानुएल सिंह उपस्थित रहें।

स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू सिंह ने अतिथियों को स्मृती चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश वंदना से हुआ, जिसमें भरतनाट्यम के माध्यम से छात्राओं ने सामूहिक मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान मां के प्रति प्रेम व समर्पण को कक्षा 6, 7, 8 के बच्चों ने भाव मुद्रा के द्वारा प्रस्तुत किया, जिसने सभी का आनंदित किया।

इस उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि डीसीपी दक्षिण रवीना त्यागी ने सभी माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां की भूमिका तथा उसके समर्पण की महत्ता बताई। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के 30 विद्यार्थियों की सुपर मॉम को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। आर्ट डिपार्टमेंट द्वारा डीसीपी रवीना त्यागी का सुन्दर चित्र बनाकर भेंट किया तथा स्कूल के होनहार छात्रों को उनकी कला की दक्षता के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डा० राज तिलक ने माताओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा उसकी आवश्यकता पर चर्चा की तथा मां ही परिवार की धुरी है इस वक्तव्य पर बल दिया। बच्चों ने नाटक मंचन के द्वारा हर काल में माता के रूप का वर्णन किया, जिसमें लक्ष्मीबाई, मैरी कॉम, सुधामूर्ती तथा मदर टेरेसा मुख्य आकर्षण का केन्द्र थी। कार्यक्रम का संचालन जगजीत सिंह तोमर तथा आफजा खान ने किया। संगीत संचालन अभिषेक ब्लांचफील्ड ने किया। कार्यक्रम में रूबिन सिंह, सुमन लता कटियार, अवनीत कौर, रश्मि द्विवेदी तथा फांसिस जोसेफ उपस्थित रहें।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular