Wednesday, April 15, 2026
Homeमनोरंजनमणिरत्नम की ''पोन्नियिन सेल्वन 2'' की रिलीज डेट को लेकर आयी बड़ी...

मणिरत्नम की ”पोन्नियिन सेल्वन 2” की रिलीज डेट को लेकर आयी बड़ी खबर

मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म ”पोन्नियिन सेल्वन-1” ने पिछले साल सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। फिल्म के पहले भाग को लोगों काफी ज़्यादा सराहा था और इसलिए दर्शकों में इस फिल्म के दूसरे भाग को लेकर भी काफी ज्यादा उत्साह है। आज फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म के अगले भाग की रिलीज डेट का खुलासा कर फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे फैंस को खुश कर दिया है । ”पोन्नियिन सेल्वन 2” के मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज़ डेट का खुलासा किया है। ”पोन्नियिन सेल्वन 2” इस साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

”पोन्नियिन सेलवन: 2” महान चोल सम्राट राजा चोल की कहानी को आगे बढ़ाती है। वह अपने समय में दक्षिण में सबसे शक्तिशाली राजा थे। उन्हें मुख्य रूप से चोल शक्ति को बहाल करने और दक्षिण पूर्व एशिया और हिंद महासागर में अपना वर्चस्व सुनिश्चित करने के लिए याद किया जाता था। ”पोन्नियिन सेलवन-2” मणिरत्नम द्वारा निर्देशित है। इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। ”लाइका प्रोडक्शंस” सबसे सफल भारतीय फिल्म स्टूडियो में से एक है और भारत में रिलीज हुई कुछ सबसे बड़ी तमिल फिल्मों के लिए जिम्मेदार है, जिनमें ”पोन्नियिन सेलवन” ”आई” और ”रोबोट”, ”2.0” जैसी फिल्में शामिल हैं।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular