Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंशापूर्ण हनुमान जी के सामने संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ

मंशापूर्ण हनुमान जी के सामने संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ

वाराणसी (हि.स.)। श्री काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन के पहल पर सनातन हिंदू धर्म के प्रचार एवं प्रसार के लिए मंगलवार को मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में मंशापूर्ण हनुमान जी के सामने संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

योगी आदित्यनाथ फैंस क्लब के मॉर्निंग वॉकर्स की ओर से हर मंगलवार को हनुमान चालीसा के पाठ का संकल्प लिया गया। इसमें पुरूष एवं महिला हनुमान भक्तों ने पूरे भक्ति भाव से भागीदारी की।

कार्यक्रम के आयोजक सुधीर सिंह, विजय कपूर, अजीत सिंह बग्गा के अनुसार पिछले मंगलवार को कंपनी बाग में मैदान के अंदर सार्वजनिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया था। इसके आईपीएल लाइव प्रसारण को 80 हजार से अधिक लोगों ने देखा और पसंद किया था। परंतु कुछ आसुरी शक्तियों द्वारा विरोध पर हनुमान भक्तों ने मंशापूर्ण हनुमान जी के मंदिर पर हजारों की संख्या में हनुमान चालीसा का भावपूर्ण पाठ किया। इसमें सुमित सर्राफ, विनोद कुँवर, रविंद्र अग्रहरि, विजय पाठक, कृष्णा गुजराती, ललित जी, श्याम दास, मनोज यादव, अजय शर्मा, महेश गुप्ता, कुलदीप जायसवाल, पप्पू यादव, आनंद जायसवाल, वीरेंद्र नारायण शर्मा ,मनोज सेठ, सुशील टंडन आकद शामिल थे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular