Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने चयनित अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति-पत्र

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने चयनित अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति-पत्र

लखनऊ(हि.स.)। व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने राजकीय आईटीआई में सहायक भंडारी के पद पर चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लखनऊ के बांसमंडी चौराहे के निकट प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशिक्षण व सेवायोजन के गतिविधियों के अनुश्रवण के लिए बटन दबाकर विभागीय स्मार्ट डैश बोर्ड का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मंत्री कपिलदेव ने सहायक भंडारी पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी अपने अंदर विश्वास रखें। अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों को अपने अधीनस्थों तथा अधिकारियों से तालमेल बैठाकर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि आज जिन्हें भी नियुक्ति पत्र मिला है, उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हैं। आप की ईमानदारी ही आपके कार्य का प्रमाण होगी। जिस स्मार्ट डेस्क बोर्ड को आज से आरंभ किया गया है, इसका भी विशेष महत्व है। बोर्ड से विभागीय कार्य गतिविधि की जानकारी होती रहेगी।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular