Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंत्रियों ने दिए पात्रों तक लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने के निर्देश

मंत्रियों ने दिए पात्रों तक लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने के निर्देश

– राज्यमंत्री अनिल राजभर और विजयलक्ष्मी गौतम ने की समीक्षा

कुशीनगर(हि. स.)। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग अनिल राजभर व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मंत्रीद्वय ने खंड विकास अधिकारियों को गांव में ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग करने व कार्यों का मौके पर जाकर नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

मंत्रीद्वय ने अधिकारियों को ग्राम पंचायत भवनों पर सरकारी योजनाओं को लिखे जाने व सभी छूटे हुए पात्र लाभार्थीगणों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने की बात कही। राज्यमंत्री राजभर ने कहा कि नया भारत सभी की मेहनत एवं प्रयास से ही निर्मित हो सकेगा।

मंत्रीद्वय ने स्थानीय निकाय की समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। डीसी मनरेगा राकेश कुमार से जनपद में अमृत सरोवर की अद्यतन स्थिति जानी। दीपावली और छठ के दृष्टिगत मार्गों को ठीक कराने के निर्देश दिया गया। मंत्रीद्वय ने सीडीओ गुंजन द्विवेदी से जनपद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की स्थिति, गोबर के पेंट का निर्माण व प्रयोग के सम्बंध में जानकारी ली। परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी ने जनपद में आवासों की स्थिति की जानकारी दी।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular