Monday, April 20, 2026
Homeलखनऊभूपेन्द्र चौधरी ने स्कूटी यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

भूपेन्द्र चौधरी ने स्कूटी यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

– भाजपा महिला मोर्चा ने 1090 से निकाली स्कूटी यात्रा

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को 1090 चौराहे पर स्कूटी यात्रा को झंडी दिखाकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय के लिए रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

स्कूटी पर होकर सवार महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया।

गीता शाक्य के नेतृत्व में शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत शक्ति वंदन स्कूटी यात्रा का आयोजन 1090 चौराहे से प्रदेश मुख्यालय भाजपा लखनऊ तक किया गया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर यात्रा का समापन हुआ। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के हित में अनेक कार्य हुए हैं। सरकारी योजनाएं भी महिलाओं को केन्द्रित कर बनायी गयी हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम केन्द्र सरकार ने पास किया है। इससे महिलाओं को संसद व विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके लिए महिला मोर्चा प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करती है।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular