Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगी भाजपाः...

भूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगी भाजपाः योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (हि.स.)। भूपेन्द्र चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बधाई दी है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास भाव के साथ प्रदेश में सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भूपेन्द्र चौधरी को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि निश्चित ही आपके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर अन्त्योदय की संकल्पना के साथ निरंतर आगे बढ़ेगी।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि एक सक्षम नेतृत्व प्रदेश को मिला है। एक अच्छी सरकार और संगठन उनके नेतृत्व में चलेगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कोई चुनौती हमारे सामने नहीं है।

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भूपेंद्र सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाइयां दी हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व तथा दिशा-निर्देशन में आगामी समय में भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उत्कृष्ट कार्य करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अपने संगठन कौशल तथा नेतृत्व क्षमता से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular