Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत-नेपाल सीमा पर 1.20 करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर 1.20 करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर (हि.स.)। लोटन थाना की पुलिस टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एक नेपाली मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दस किलो 740 ग्राम चरस बरामद की। चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ बीस लाख रुपए बताई जा रही है। 
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनागर सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि प्रभारी थानाध्यक्ष लोटन इंशानशू श्रीवास्तव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पड़ोसी देश नेपाल से भारी मात्रा में चरस की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में आ रहा है। भारतीय सीमा में पिलर संख्या 538 के पास से एक युवक आता दिखाई दिया। जिसे पहले से ही सतर्क पुलिस टीम ने पकड़ लिया। अभियुक्त के पास से तलाशी के दौरान 10 किलो 740 किग्रा चरस बरामद हुई। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 01 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर गिर बहादुर निवासी सूर्यपुरा गैढ़वा गांव जिला रूपनदेही, नेपाल के खिलाफथाना लोटन पर अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular