Tuesday, June 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम : डॉ अशोक दुबे

भारत दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम : डॉ अशोक दुबे

लखनऊ (हि.स.)। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा बुधवार को संजीवनी आयुर्वेद सेन्टर के सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ अशोक दुबे ने कहा कि

आजादी के अमृत महोत्सव का उद्देश्य हमको अपने इतिहास के गौरव को पुनः स्मरण कराना है।

कहा कि अंग्रेजों ने यहां की संस्कृति को नष्ट करने का काम किया। शिक्षा और व्यापार को नष्ट किया।

डॉ अशोक दुबे ने कहा कि सारी दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम है। आज दुनिया की निगाहें भारत पर हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के इतिहास को विकृत करने का प्रयास किया गया। इसलिए आज इतिहास के सभी लेखन की जरूरत है।

इस अवसर पर ओपी चन्द्र पाण्डेय ने कहा भारत की रक्षा करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है । मातृभूमि से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

इस मौके पर डॉ सुनीत मिश्रा ने कहा कि आयुर्वेद ही पूरे विश्व में कारगर थी। साजिश के तहत इस पैथी को मिटाने का काम किया गया। आज गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है। आज बाजार में नकली जड़ी बूटियां आ गयी हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के सह प्रचार प्रमुख दिवाकर अवस्थी, अमरेन्द्र और विवेक, संदीप चतुर्वेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular