Thursday, October 15, 2026
Homeअन्यभाजपा ने किया चुनाव मैनिफेस्टो कमेटी की ऐलान, राजनाथ सिंह बनाए गए...

भाजपा ने किया चुनाव मैनिफेस्टो कमेटी की ऐलान, राजनाथ सिंह बनाए गए अध्यक्ष

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने मैनिफेस्टो कमेटी की घोषणा कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को 27 सदस्यों वाली इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्यों की घोषणा की। कमेटी में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह -संयोजक बनाया गया है।

कमेटी में अर्जुन मुंडा, भूपेन्द्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, धर्मेन्द्र प्रधान, स्मृति ईरानी, सुशील मोदी, विनोद तावड़े और अनिल एंटोनी शामिल हैं।

विजयलक्ष्मी/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular