Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा जन-मन की बात करती है और सपा गन की : स्वतंत्रदेव

भाजपा जन-मन की बात करती है और सपा गन की : स्वतंत्रदेव

-बसपा नेता रंगनाथ मिश्र और सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत भाजपा में शामिल

लखनऊ (हि.स.)। बसपा के कद्दावर नेता रंगनाथ मिश्र, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत और सपा के प्रत्याशी रह चुके मनोज कुमार प्रजापति ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर स्वतंत्रदेव ने कहा कि हम जन-मन की बात करते हैं। सपा गन की बात करती है। उन्होंने कहा कि आज अखिलेश को सुन रहा था, टोपी और पोटली लेकर टहल रहे है। पोटली हमारे पास भी है जिसमें गरीब और पिछड़े लोगों के लिए किए गए काम का हिसाब है। हमने गन्ना किसानों का भुगतान किया है। आपने अपमान किया। हजारों करोड़ का आप कर्ज लादते हैं, हम उसे चुकाते हैं। इन लोगों ने जमीन लुटवाया, किसानों की प्रगति को रुकवाया। हमने इसे रुकवाया और किसानों को खुशहाल करवाया। 2017 से पारदर्शी सरकार है। बिना भ्रष्टाचार, नौकरियां, पेंशन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्यमान योजना का कवच मिला है। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता आनंद दुबे, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे मौजूद रहे।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular