Thursday, September 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा को इण्डिया नाम से नफरत क्यों: कुंवर निषाद

भाजपा को इण्डिया नाम से नफरत क्यों: कुंवर निषाद

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इण्डिया नाम से नफरत क्यों है। उन्होंने कहा कि भारत हमारी जान है, हमारी शान है लेकिन इण्डिया नाम से आज कमलधारी गैंग को नफरत हो गयी है। अनेक योजनाओं का नाम इन्हीं लोगों ने इण्डिया रखा और इण्डिया नाम से स्लोगन भी यही लोग बोलते हैं।

कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि इण्डिया हम सब में है और हम सब इण्डियन हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मेक इन इण्डिया, डिजिटल इण्डिया, स्टार्टअप इण्डिया, स्किल इण्डिया, शाईनिंग इण्डिया, खेलो इण्डिया, जीतेगा इण्डिया, पढ़ेगा इण्डिया, बढ़ेगा इण्डिया यह सब बोलने वाले भाजपा के ही लोग हैं।

उन्होंने कहा कि इण्डियन रेलवे, इण्डियन आर्मी, इण्डियन नेवी, इण्डियन आयल, टीम इण्डिया, रिजर्व बैंक आफ इण्डिया, कोल इण्डिया, गवर्नमेन्ट आफ इण्डिया, प्राइम मिनिस्टर आफ इण्डिया, करेंसी नोट आफ इण्डिया, पासपोर्ट में इण्डिया, आधार कार्ड में इण्डिया और पैन कार्ड में इण्डिया इत्यादि अनेक संस्थाओं के नाम में इण्डिया जुड़ा है।

बृजनन्दन/चंद्र प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular