Friday, August 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के सम्मेलन में योगी ने विपक्ष से पूछे सवाल

भाजपा के सम्मेलन में योगी ने विपक्ष से पूछे सवाल

– प्रदेश के लिए इन लोगों ने कुछ किया होता तो प्रदेश का युवा पलायन करने को मजबूर नहीं होता

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को भाजपा की तरफ से आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जन्म और पालन पोषण लोधी समाज में हुआ लेकिन वह धर्म और राष्ट्र के लिए जिये।

योगी ने कहा कि बाबू जी के जीवन को देखकर यह कहा जा सकता है कि लोधी समाज धर्म और समाज के लिए लड़ने-जीने वाला है। इसी प्रकार अवंती बाई का नाम भी लिया जाता है। कल्याण सिंह ने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। वह धर्म और राष्ट्र के लिए जिये। बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर किया गया है। बहुत शीघ्र ही उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कोई आपराधिक मानसिकता के साथ काम करता है तो वह सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करता है। 2017 के पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश ने देखा है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति तबाह होता था। 2017 में बिगड़ी हुई व्यवस्था मिली थी। लोग पूछते थे कि कैसे होगा ? हम कहते थे स्वर्गीय बाबू जी ने यहां सरकार चलाकर नजीर पेश की है। उन्हीं के बताए रास्ते में हम भी कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने उसे पूरा किया।

योगी ने कहा कि सपा का विज्ञापन निकला था। मै आ रहा हूं। इसके बाद उक्त जिले में अपहरण हो गया। सपा के आने का मतलब यही है कि अपहरण, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी का बढ़ जाना। 2012 में सपा की सरकार आने के साथ ही आतंकियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का काम किया गया। इसके उपरांत एक के बाद एक घटनाओं को उन लोगों ने अंजाम देना शुरू किया। 2013 में पश्चिम उत्तर प्रदेश दंगों की आग में जल रहा था। लोग पलायन करने को मजबूर थे। उनकी मंशा को हमें समझना होगा।

सभागार में बैठ लोगों की तरफ मुखातिब होकर योगी ने कहा कि आप लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैंने इससे पहले इस सभागार को भरा हुआ नहीं देखा है। इस उत्साह को विधानसभा चुनाव तक बनाए रखना है। प्रदेश के लिए इन लोगों ने कुछ किया होता तो प्रदेश का युवा पलायन करने को मजबूर नहीं होता। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह, लाखन सिंह राजपूत, सांसद राजवीर सिंह रज्जू भैया समेत लोधी समाज से जुड़े अन्य विधायक और नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular