Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के राज में जनता को पहले से ही 5जी मिल रहा...

भाजपा के राज में जनता को पहले से ही 5जी मिल रहा है : अखिलेश यादव

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को देश में 5जी सेवा की शुरुआत को लेकर भाजपा की केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने 5जी सेवा का मतलब गरीबी, घोटाला, घपला, घालमेल व गोरखधंधा करार दिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘भाजपा के राज में जनता को पहले से ही 5जी मिल रहा है। उन्होंने 5जी का गरीबी, घोटाला, घपला, घालमेल, गोरखधंधा बताते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है।’

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular