Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम चौपाल में किया जागरूक

भाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम चौपाल में किया जागरूक

प्रयागराज (हि.स.)। ब्लॉक भगवतपुर के अंतर्गत मंडल गंगा पट्टी के ग्राम फतेहपुर घाट में भारतीय जनता किसान मोर्चा प्रयागराज महानगर के जिला ग्राम चौपाल कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल ने किसानों को जागरूक किया।

उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में किसानों को खाद, बीज एवं अन्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ता था। खेत की सिंचाई करने के लिए बिजली का रात भर इंतजार करना पड़ता था। भाजपा की सरकार में किसानों को न तो खाद के लिए भटकना पड़ता है न ही रात भर जागकर बिजली का इंतजार करना पड़ता है। इस अवसर पर उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि हमें किसानों के बीच में जाकर सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताना होगा, जिससे कोई भी विपक्षी उन्हें बरगला न सके।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीण किसानों की समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश सिंह पटेल ने एवं संचालन महामंत्री सनी सिंह ने किया। कार्यक्रम में सुशील मिश्रा, उदित शुक्ला, राजेश केसरवानी, संजय सिंह, पप्पू केसरवानी चंद्र, कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार, गौरव सिंह, जन्मेजय पाल, मलादीन सिंह आदि पदाधिकारी एवं तमाम किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular