Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भगवान लाट भैरव कपाल भैरव को लेकर अदालत में केस दाखिल

 भगवान लाट भैरव कपाल भैरव को लेकर अदालत में केस दाखिल

-ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण की वादी राखी सिंह ने अधिवक्ता के जरिये याचिका दाखिल किया

वाराणसी (हि.स.)। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण की मुख्य याचिकाकर्ता राखी सिंह ने मंगलवार को अपने अधिवक्ता के जरिये भगवान लाट भैरव कपाल भैरव विराजमान व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य नाम से एक नई याचिका न्यायालय में याचिका दाखिल किया है। सिविल जज सीनियर डिविजन वाराणसी की कोर्ट में दाखिल याचिका में सुनवाई होगी।

यह याचिका विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह विसेन और उनके परिवार द्वारा दााखिल किया गया है। विसेन परिवार के अधिवक्ता शिवम गौर ने केस फाइल किया है। विश्व वैदिक सनातन संघ के केंद्रीय कार्यालय सचिव सूरज सिंह ने ये जानकारी दी है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular