Saturday, September 26, 2026
Homeमनोरंजनबॉलीवुड हस्तियों ने यूं दी प्रकाशोत्सव की बधाई

बॉलीवुड हस्तियों ने यूं दी प्रकाशोत्सव की बधाई

गुरू नानक देव की 552 वीं जयंती को पूरा देश धूम -धाम से मना रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी देशवासियों को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है।

दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने ट्वीट किया- ‘सतनाम वाहे गुरु, गुरु पर्व की असीमित शुभकामनाएं। आप सभी पर वाहे गुरु की मेहर हो!’

इस अवसर पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर के माध्यम से सभी को गुरु पर्व की बधाई देते हुए लिखा-‘ ‘गुरु नानक जयंती। उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे…।’

अनिल कपूर ने इस सुअवसर पर लिखा-‘ सभी को गुरु नानक जयंती की बधाई।’

अनुपम खेर ने ट्वीट किया- ‘गुरु नानक देव जी की जयंती पर आप सभी को गुरु पुरब की हार्दिक शुभकामनाएं! रब राखा!’

कॉमेडियन और अभिनेता सुनील लहरी ने लिखा-आप सभी को गुरु नानक जयंती की बहुत बहुत शुभकामनाएं। गुरु नानक जी के कहे हुए उपदेश से हम अपना जीवन सार्थक बना सकते हैं।’

अभिनेत्री निम्रत कौर ने लिखा -सभी को गुरु पर्ब की बधाई!’

इसके अलावा इस शुभ अवसर पर रणदीप हुड्डा, यामी गौतम समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने इसकी बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular