Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीयर व शराब की दुकानों में चोरी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

बीयर व शराब की दुकानों में चोरी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना सिरसागंज पुलिस व एसओजी टीम ने रविवार की रात मुठभेड़ के बाद नकबजनों के एक शातिर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर बदमाशों को जेल भेजा है। 
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीश चन्द्र गौतम व एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीमों के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे। तभी उन्हें मुखबिर द्वारा नकबजनों के एक शातिर गिरोह के बारे में सूचना दी गई जो अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी के इरादे से आया है। पुलिस की टीमों ने मुखबिर की सूचना पर बताये गये स्थान की घेराबंदी की तो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के नाम भूरा शाह उर्फ भूरे पुत्र जफरूद्वद्वीन निवासी शमशाबाद कायमगंज फर्रूखाबाद, रंजीत कुमार उर्फ विनय पुत्र सेवाराम निवासी सहावर कासगंज, जुवैर अली पुत्र साविर अली निवासी पटियाली कासगंज, टिंकू फकीर उर्फ वंजारा पुत्र छोटे फकीर निवासी कोड़र एका व शिवकुमार पुत्र टीकम सिंह निवासी मोहिनीपुर दखिनारा शिकोहाबाद बताये है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 15 पेटी बीयर, दो तमंचा व एक ईको कार बरामद की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular