Monday, October 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीच-बचाव करने गई पुलिस पर युवकों ने हमला किया, एक गिरफ्तार

बीच-बचाव करने गई पुलिस पर युवकों ने हमला किया, एक गिरफ्तार

– खैरा चौराहे पर राहगीर के साथ मारपीट कर रहे थे दो युवक

– फरार युवक की तलाश में लगी पुलिस

मीरजापुर(हि.स.)। कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा बाजार स्थित चौराहे पर सोमवार की सुबह दो युवक एक राहगीर के साथ मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव करने गई पुलिस पर युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरा मौके से फरार हो गया।

खैरा चौराहे पर शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में लगे हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव व राजू राम ने एक राहगीर के साथ मारपीट कर रहे दो युवकों में बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान युवकों ने पुलिस पर ईट से प्रहार कर दिया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने बऊ उर्फ विकास यादव पुत्र धनेश्वर यादव निवासी तिलगा थाना राजा तालाब जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा युवक आदर्श सिंह उर्फ बाबू शिकरी मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी कछवां थाने पर कई मुकदमें दर्ज हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

गिरजा शंकर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular