Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिठूर में हुआ चुनावी रिहर्सल, प्रभारी निरीक्षक ने बूथों का लिया जायजा

बिठूर में हुआ चुनावी रिहर्सल, प्रभारी निरीक्षक ने बूथों का लिया जायजा

कानपुर (हि.स.)। जनपद में चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में सभी थाने के थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानाक्षेत्र में चुनावी रिहर्सल शुरू कर दिया गया है, जिसके चलते बिठूर में भी इसी कार्यक्रम को किया गया।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल बज चुका है और यही कारण है कि प्रदेश में आचार संहिता लग गई है, जिसको लेकर जनपद में थानाक्षेत्र के प्रभारी निरीक्षकों द्वारा चुनाव कार्यालय किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिठूर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने शुक्रवार को आईटीबीपी के जवानों के साथ में सिंहपुर चौराहे के आसपास चुनाव संबंधित कार्य किए गए उनके द्वारा सिंहपुर में बने बूथों का निरीक्षण भी किया।

थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि उनके द्वारा पूरे बिठूर थाना क्षेत्र में सभी जगह चुनावी रिहर्सल किया जा रहा है। इस रिहर्सल के द्वारा जनता में पुलिस के प्रति अच्छी छवि और आपराधिक लोगों के अंदर डर व्याप्त करना है। इस बार का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाएगा।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular