Friday, October 16, 2026
Homeमनोरंजनबिग बॉस 15 में विशाल कोटियान ने मजेदार अंदाज में की विश्वसुंट्री...

बिग बॉस 15 में विशाल कोटियान ने मजेदार अंदाज में की विश्वसुंट्री से फ़रियाद

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर शो बिग बॉस 15 को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। शो को शुरू हुए लगभग दो हफ्ते पूरे हो चुकें हैं। शो में इन दिनों विशाल कोटियान और तेजस्वी प्रकाश के बीच गहरी दोस्ती देखी जा रही है। वहीं शो में अब तक बिग बॉस ने तेजस्वी प्रकाश को उनके कपड़े नहीं दिए हैं। ऐसे में विशाल कोटियान अपनी दोस्त की मदद करने के लिए विश्वसुंट्री के पास जा पहुंचे और अपने दोस्त के लिए उनसे मजेदार अंदाज में फरियाद की। इस बात का सबूत है शो का नया प्रोमो जो अभी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल बुधवार को शो के मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें विशाल कोटियान अपने दोस्त तेजस्वी प्रकाश के लिए विश्वसुंट्री से मजेदार अंदाज में फरियाद करते नजर आ रहे हैं। इस प्रोमों में विशाल कोटियान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार के आइकोनिक डायलॉग ‘आज खुश तो बहुत होंगे तुम …’ के तर्ज पर विश्वसुंट्री से फ़रियाद कर रहे हैं। सामने आये इस प्रोमो में विशाल कहते हैं – खुश तो बहुत होंगे तुम विश्वसुंट्री। वो जिसके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं कच्चे हैं। वो जो आज तक तुम्हारे यहां कभी नहीं आया, जिसने आज तक तुम्हारे सामने हाथ जोड़कर भीख नहीं माँगी कि मेरे कपड़े दे दो, मेरे कपड़े दे दो, मेरे कपड़े दे दो। वो आज तुम्हारे सामने हाथ जोड़े खड़ा हैं। क्या कसूर हैं तेजा का ? करण कुंद्रा के कपड़े में लड़के जैसी लगती हैं। जब भी मेरे पास आकर लिपटती है, मुझे कुंद्रा की खुशबू आती है। चाहे तो मेरे लाल पीले नीले जितनी भी चड्डियाँ है सब ले लो लेकिन तेजा को लड़का होने से रोक दो। बस विश्वसुंट्री।’

सोशल मीडिया पर शो के इस नए प्रोमो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular