Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : पेड़ गिरने से टूटा हाईटेंशन लाइन का तार, चपेट में...

बाराबंकी : पेड़ गिरने से टूटा हाईटेंशन लाइन का तार, चपेट में आए किशोर समेत दाे की मौत

बाराबंकी (हि.स.)। रामनगर थानाक्षेत्र में मंगलवार की सुबह 11 हजार वोल्टेज के गिरे तार से फैले करंट की चपेट में आकर किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार और ग्रामीणों बिजली विभाग को लेकर रोष है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

ददौरा निवासी 52 वर्षीय देशराज गुप्ता मंगलवार सुबह करीब सात के आसपास अपने घर से खेत की ओर गए थे। खेत के ऊपर से 11 हजार हाई वोल्टेज का तार गुजर रहा है जिस पर यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिर पड़ा। पेड़ के साथ ही तार टूट कर गिर गया और खेत में लगे लोहे के कटीलें तार में छू गया जिससे उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर गांव का ही 15 वर्षीय बालक लवकुश और वृद्ध की मौत हो गई। घटना देख ग्रामीणों में हड़कम्प गच गया। विद्युत की चालू लाइन को बंद करवाने के लिए बिजली विभाग के जेई, एई और लाइनमैन को फोन किया, लेकिन उठा नहीं। कुछ लोग रामनगर पावर हॉउस गये तब जाकर बिजली आपूर्ति को काटा गया। परिवार के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

क्षेत्राधिकारी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से जो तहरीर मिलेगी उसके आधार आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पंकज/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular